फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

खूंटी में यात्री बस ट्रक से टकराई, खलासी घायल

मुरहू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना मुरहू पेट्रोल पंप के पास हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना मुरहू पेट्रोल पंप के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, रांची जा रही बस के सामने अचानक एक ऑटो आ गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस का खलासी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगने की भी सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। फिलहाल हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram