फॉण्ट कनवर्टर NEW

परदना दीदी अभियान से महिलाओं में जागरूकता, सुरक्षित घर का दिया संदेश

लोहरदगाः होप एवं असर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत उदरंगी पंचायत के उदरंगी ग्राम स्थित सेंगराटोली आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को एक दिवसीय पंचायत स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में व्यवहार

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगाः होप एवं असर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत उदरंगी पंचायत के उदरंगी ग्राम स्थित सेंगराटोली आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को एक दिवसीय पंचायत स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से घरेलू वायु प्रदूषण को कम करना था।कार्यक्रम का संचालन सबिता महली ने किया। बैठक में बताया गया कि होप संस्था द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूरे वर्ष खेल-आधारित गतिविधियों के जरिए महिलाओं को जागरूक कर उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि घरेलू वायु प्रदूषण से परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखा जा सके। यह जागरूकता अभियान जिले के 13 पंचायतों में “परदना दीदी” के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। बैठक के दौरान समूह वार्ता-1 में अनिता उरांव ने खेल-खेल में आपसी संवाद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। समूह वार्ता-2 में संगीता उरांव ने “निर्मला दीदी की समझदारी” विषय पर जानकारी दी, जबकि समूह वार्ता-3 में एतवरिया उरांव ने व्यवहार परिवर्तन के व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। कार्यक्रम में फुलमनी देवी ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़कर नियमित बैठकों में भाग लेने और दीदियों द्वारा बताए गए उपायों को अपनाने से उन्होंने न केवल घरेलू वायु प्रदूषण से अपने परिवार को सुरक्षित रखा, बल्कि समूह से ऋण लेकर किराना दुकान शुरू कर आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनीं। बैठक में सहिया अनिता देवी, नरसीमा परवीन, आंगनबाड़ी सेविका फूलवन्ती देवी एवं ग्राम प्रधान बीरेंद्र उरांव ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि “व्यवहार परिवर्तन कर ही हम घरेलू वायु प्रदूषण से बच सकते हैं। यह साल भर चले कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है।” उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोहरदगा जिले के चार प्रखंडों की 13 पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सबिता महली, आरती देवी एवं अरविंद वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram