फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड में भूकंप के झटकों से दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। धरती के कांपने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है और इसका केंद्र खरसांवा जिले से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। धरती के कांपने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है और इसका केंद्र खरसांवा जिले से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित बताया गया है।

झारखंड में 02 नवंबर सुबह भूकंप के ये झटके लगभग 5 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी। इससे पहले कि लोग समझ पाते कि आखिर हुआ क्या है, झटके शुरू हो चुके थे। रांची, जमशेदपुर और तमाड़ क्षेत्रों में लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकलने लगे। लोगों के चेहरों पर घबराहट साफ नजर आ रही थी। हालांकि, कुछ ही सेकंड में झटके बंद हो गए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

इन जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके मुख्य रूप से झारखंड के रांची, जमशेदपुर और तमाड़ के इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता मीडियम कैटेगरी में आती है, जिससे अधिकतर नुकसान की संभावना नहीं होती। फिर भी, लोग इतनी सुबह अचानक धरती हिलते महसूस करके घबरा गए थे। भूकंप का केंद्र खरसांवा जिले से 13 किलोमीटर दूर स्थित बताया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झारखंड में भी मचाएगा कहर, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा..

इस खबर को भी पढ़ें : झारखण्ड में चुनावी रणभूमि तैयार, कोल्हान प्रमंडल सत्ता के लिए है खास

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram