फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अंजुमन चुनाव में हवारी समाज की भागीदारी सुनिश्चित, पंचायत भी उतारेगा प्रत्याशी

Ranchi : अंजुमन इस्लामिया रांची के आगामी चुनाव को लेकर जमीअतुल हवारीन झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो. इसलाम ने की। बैठक में राज्यभर के विभिन्न हवारी पंचायतों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और सर्वसम्मति से निर्णय

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : अंजुमन इस्लामिया रांची के आगामी चुनाव को लेकर जमीअतुल हवारीन झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो. इसलाम ने की। बैठक में राज्यभर के विभिन्न हवारी पंचायतों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार अंजुमन इस्लामिया रांची के चुनाव में हवारी पंचायत की ओर से भी प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा।

बैठक में मरकजी हवारी पंचायत के मो. शहजाद, चौधरी हवारी पंचायत के मो. जमील, जम्हूरी हवारी पंचायत के मो. वसीम, मिल्लत हवारी पंचायत के मो. सलीम (बड़गाईं), यूथ हवारी पंचायत के मो. साकिब, डोरंडा हवारी पंचायत के मो. एहतेशाम, हवारी मस्जिद कमिटी के हाजी अहमद, सीनियर हवारी पंचायत के मो. शाहिद सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए मो. इसलाम ने कहा कि “अब तक अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में हवारी पंचायत की उपेक्षा होती रही है, लेकिन इस बार हवारी समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अंजुमन का चुनाव किसी जातिगत आधार पर नहीं होना चाहिए, बल्कि मुस्लिम समाज के हर पंचायत और वर्ग का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

उन्होंने अपील की कि समाज के लोग ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो ईमानदार, शिक्षित और समाज के सर्वांगीण विकास की सोच रखता हो। मो. इसलाम ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची पूरे मुस्लिम समाज का साझा मंच है, इसलिए इसमें हर पंचायत की आवाज़ शामिल होना आवश्यक है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी हवारी पंचायतों के अध्यक्ष अपने पंचायतों के सदस्यों से सदस्यता फार्म जल्द भरवाकर अंजुमन कार्यालय में जमा करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक दुआ की और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram