फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

महिला BLO से कथित बदसलूकी पर बवाल, पंचायत सचिव की शिकायत BDO तक पहुंची

Chatra News: जिले के मयूरहंड प्रखंड में एक महिला BLO के साथ पंचायत सचिव उदित कुमार द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार तक पहुंची है।जहां बल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chatra News: जिले के मयूरहंड प्रखंड में एक महिला BLO के साथ पंचायत सचिव उदित कुमार द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार तक पहुंची है।जहां बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित पंचायत सचिव का नाम पूर्व में भी ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ कथित विवाद और अभद्र व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष की आवाज दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो यह न केवल एक महिला कर्मी के सम्मान से जुड़ा मामला होगा, बल्कि कार्यस्थल पर शिष्टाचार और जवाबदेही को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram