फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

खरना पूजा पर हुआ हादसा, सोन नदी में बह गए तीन युवक, गांव में मातम

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के समीप सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव अब बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को अंकुश पासवान (22) निवासी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के समीप सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव अब बरामद कर लिए गए हैं।

रविवार को अंकुश पासवान (22) निवासी शेरघाटी, आदर्श चंद्रवंशी (22) निवासी इटवा नवीनगर, और रजनीश चंद्रवंशी (23) निवासी पोखराही, सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहराई में चले गए और डूब गए।

दो शव रविवार शाम, तीसरा सोमवार सुबह मिला

दो युवकों के शव रविवार देर शाम बरवाडीह गांव के पास मिले थे, जबकि रजनीश का शव सोमवार सुबह दंगवार के डुमरहथा गांव के पास से बरामद हुआ। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

इलाके में मातम और शोक का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ एस. मोहम्मद याक़ूब, सीओ पंकज कुमार और ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे पोखराही गांव में शोक छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram