फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाटशिला में 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिदा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अराध्या गोराई के रूप में हुई है। वह सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिदा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अराध्या गोराई के रूप में हुई है। वह सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी और रोज की तरह स्कूल से ऑटो से घर लौटी थी। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

परिजनों के अनुसार, अराध्या घर के पास ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन अराध्या को लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही अराध्या ने दम तोड़ दिया।

घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। अराध्या अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी एक बहन और एक भाई है। बच्ची के बड़े पापा निधि राम गोराई ने पुलिस से फरार बाइक चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घाटशिला पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram