फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनएच-33 पर दर्दनाक दुर्घटना, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान

Ramgarh News : रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सोमवार को चुटूपालू घाटी के चेटर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो ट्रेलर आपस में टकरा गए, जिसमें चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News : रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सोमवार को चुटूपालू घाटी के चेटर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो ट्रेलर आपस में टकरा गए, जिसमें चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा ट्रेलर (संख्या एनएल 01 एबी 8389) घाटी में उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने घबराए बिना कई वाहनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः वह पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तीनों लोग अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला। तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चुटूपालू घाटी में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, जहां ब्रेक फेल या तीखे मोड़ों पर नियंत्रण खोने से बड़े हादसे होते हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram