फॉण्ट कनवर्टर NEW

धान जलकर राख, साल भर की मेहनत खत्म: किसानों के लिए उठा मुआवजे का सवाल

Bokaro News: चास प्रखंड क्षेत्र के खम्हारबेंदी में राखोहरि रजवार, बनमाली रजवार एंव मनभरन रजवार के खलिहान में धान की चक्की में असमाजिक तत्वों ने आग लगाने से धान व बिचाली जलकर राख हो गई.अगलगी की घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई.

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  चास प्रखंड क्षेत्र के खम्हारबेंदी में राखोहरि रजवार, बनमाली रजवार एंव मनभरन रजवार के खलिहान में धान की चक्की में असमाजिक तत्वों ने आग लगाने से धान व बिचाली जलकर राख हो गई.अगलगी की घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई. पीड़ित किसान राखोहरि रजवार, बनमाली रजवार एंव मनभरन रजवार ने बताया कि असामजिक तत्वों ने सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे खलिहान धान की चक्की में आगजनी का घटना का अंजाम दिए. आग की लपेटें देख कर ग्रामीणों जुटकर आग बुझाने की काफी मशक्कत की. तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. अग्निशमन को खबर देने से दमकल की प्रयास से आग काबू हुआ. तब तक प्रायः सभी जलाकर राख हो गया.जिसमें लगभग पचास क्विंटल धान व बिचाली मुल्य लगभग एक लाख तीस हजार रुपए का नुक्सान हुआ. खबर सुनकर किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार तथा जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार मंगलवार को घटना स्थल पहुंचे और पीड़ितों की हालात जानकर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए. कहा कि पिड़ित किसानों का साल भर का यही एक मात्र अनाज था.जो जलकर राख हो गया. पिड़ित किसानों के घर के सामने नलकुप, कुंआ, तलाब आदि जलाशय होता तो आग लगते ही ग्रामीणों की प्रयास से आग बुझ जाता. जगन्नाथ रजवार ने मांग किया कि पीड़ित किसानों को तत्काल राहत तथा त्वरित औपचारिकता पुरी करते हुए. अधिक से अधिक मुआवजा प्रदान की जाए. तथा नलकुप, कुंआ जैसे जलाशय निर्माण की जाय.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram