फॉण्ट कनवर्टर NEW

अपराधियों का तांडव : आधी रात दो पेट्रोल पंपों पर डकैती, लाखों समेटकर फरार

रांची: बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया चौकसी को चुनौती दी है। मंगलवार की देर रात बीआईटी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया चौकसी को चुनौती दी है। मंगलवार की देर रात बीआईटी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और आसानी से रफूचक्कर हो गए।

हथियार के बल पर बनाया बंधक

घटना की शुरुआत नेवारी स्थित ‘ड्रीम प्वाइंट’ पेट्रोल पंप से हुई। चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग छह अपराधी एक कार और बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधी जैसे ही पंप पर उतरे, उन्होंने सीधे हथियार निकाल लिए और वहां मौजूद कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। अपराधियों के तेवर देख कर्मचारी सहम गए, जिसके बाद लुटेरों ने वहां रखे 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी समेटी और फरार हो गए।

दूसरे पंप पर भी बोला धावा

हौसले इतने बुलंद थे कि ड्रीम प्वाइंट को लूटने के तुरंत बाद अपराधी पास के ही एक दूसरे पेट्रोल पंप पर पहुंचे। हालांकि, वहां उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। अपराधियों ने वहां से केवल 2000 रुपये की लूट की और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी का सहारा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही देर रात घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिनमें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज सबसे महत्वपूर्ण हैं। फुटेज में अपराधियों की गतिविधि और उनके वाहनों के हुलिए को खंगाला जा रहा है।

अजय कुमार दास ने पुष्टि की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। रांची पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram