फॉण्ट कनवर्टर NEW

मझगांव में संगठन को मिली नई ताकत, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान

मझगांव: आज बुधवार को मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडूंगी डाक बंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई की अध्यक्षता में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, नृत्य

अपनी भाषा में पढ़ें

मझगांव: आज बुधवार को मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडूंगी डाक बंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई की अध्यक्षता में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, नृत्य और आतिशबाजी के साथ नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। मौके पर उन्हें माला पहनाकर, पुष्प भेंट कर एवं बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मझगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बुके एवं शोल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और नए संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना बताया गया।

पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण आशा और विश्वास है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के माध्यम से पार्टी के उद्देश्य को साकार किया जा सकता है।

समारोह में मझगांव विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों के नव नियुक्त अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*कुमारडूंगी मंडल*

अध्यक्ष: रामेश्वर सिंकु

प्रतिनिधि: विनय दास

*मझगांव मंडल*

अध्यक्ष: पीताम्बर राउत

प्रतिनिधि: मंगल सिंह हेमब्रम, महेंद्र प्रसाद गोप

*मंझारी मंडल*

अध्यक्ष: सिद्धार्थ गोप

प्रतिनिधि: जमदार बिरुआ

*तांतनगर मंडल*

अध्यक्ष: जोगेश साँवया

प्रतिनिधि: दुर्गा चरण नाग

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें बशिस्ट प्रधान, महेंद्र प्रसाद गोप, मजहर हुसैन, विजय सिंह पिंगुवा, रामचंद्र गोप, मंगल सिंह हेमब्रम, अजय गोप, दीपक पोद्दार और दामूराम पाठ पिंगुवा प्रमुख रूप से शामिल थे।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन में नई ऊर्जा के संकल्प के तहत पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भी अपने कार्यकाल में जनता के हित और पार्टी के विकास के लिए समर्पित रूप से काम करने का भरोसा दिलाया।

भाजपा के इस अभिनंदन समारोह का उद्देश्य केवल नए नेतृत्व का स्वागत करना ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और सहयोग की भावना को भी बढ़ाना था। आयोजन में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती और क्षेत्र में भाजपा की सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस प्रकार, मझगांव विधानसभा क्षेत्र में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उमंग और जोश का संचार हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram