फॉण्ट कनवर्टर NEW

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के टंगरडीह स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार शाम आयोजित इस बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सीआरपी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में

अपनी भाषा में पढ़ें

डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के टंगरडीह स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार शाम आयोजित इस बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सीआरपी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

गुरुगोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों के APAR ID निर्माण की प्रगति, विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति, ई-कल्याण योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभार्थी योजनाओं की स्थिति, अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के नियमित आयोजन तथा शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के सोशल ऑडिट की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं सीआरपी को विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने, सरकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने तथा विद्यालयी अभिलेखों को अद्यतन रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा ताकि विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में बीपीओ तपेश्वर साहू, अकाउंटेंट मुकेश प्रसाद, बीआरपी राकेश मेहता, शिक्षक मोहर उरांव, राजेश कुमार, निर्मल असुर तथा स्मिता तिर्की सहित अन्य शिक्षक एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram