फॉण्ट कनवर्टर NEW

डेढ़ साल का प्रेम संबंध और घर में बवाल! युवक घायल, युवती पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3 में कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक घर से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल युवक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3 में कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक घर से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घायल आशीष कुमार का कहना है कि बागबेड़ा की रहने वाली एक युवती के साथ पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से उसका प्रेम संबंध था। उसके अनुसार युवती के बुलावे पर वह जमशेदपुर आया था। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आशीष का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जिसमें बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, चैट और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद थे।

वहीं, युवती के पिता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए युवक पर उनकी बेटी के कमरे में जबरन घुसने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक की हरकत का परिवार ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों, बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram