फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त के निर्देश पर SDO सदर ने छारदा पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन की जानी जमीनी हकीकत

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा पंचायत का क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अबुआ आवास योजना एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा पंचायत का क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अबुआ आवास योजना एवं पंचायत भवन का जायजा लिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी एवं किचन की स्वच्छता की जांच की। साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।

PDS दुकान का निरीक्षण करते हुए SDO ने राशन वितरण पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं लाभुकों से बातचीत कर वितरण प्रणाली की वस्तुस्थिति जानी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर दवा भंडारण, मरीजों को दी जा रही सेवाओं एवं पंजी संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने लाभुकों से योजना की प्रगति एवं समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया। पंचायत भवन में भी संचालित गतिविधियों की जांच की गई तथा ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री नीरज ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए एवं यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी योजनाएं पारदर्शिता के साथ धरातल पर क्रियान्वित हों।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram