फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर 24 अक्टूबर से प्रभात फेरी, तीन नवंबर को नगर कीर्तन

Ranchi : गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड में आगामी 20 अक्टूबर को भव्य शुक्राना समागम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह तड़के विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालु सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब जी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड में आगामी 20 अक्टूबर को भव्य शुक्राना समागम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह तड़के विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालु सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब जी के 51 पाठ कर वाहेगुरु का शुक्राना अदा करेंगे।

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते का लंगर भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसी दिन बंदी छोड़ दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य में शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक एक और विशेष दीवान का आयोजन होगा। इस दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और प्रसाद वितरण के साथ रात 10:45 बजे होगा। सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिढा ने सभी श्रद्धालुओं से दोनों दीवानों में सम्मिलित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

पपनेजा ने आगे बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर से प्रभात फेरी की शुरुआत की जाएगी। वहीं 3 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी के बिड़ला मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी फूलों से सुसज्जित पालकी पर विराजमान होगी और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर भ्रमण होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram