फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC परीक्षा में OMR घोटाले का आरोप, 350 से अधिक शीट में छेड़छाड़

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में 350 से अधिक OMR शीट में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में 350 से अधिक OMR शीट में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा संचालन का काम संभालने वाली कंपनी TDPL ने आयोग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर गड़बड़ी की।

दस्तावेजों के अनुसार, JSSC ने 20 मई 2025 को गंभीर अनियमितता, लापरवाही और अधिक भुगतान की मांग के आरोपों के बाद TDPL को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके बावजूद बाद में कंपनी को JPSC की परीक्षाओं का काम End to End Basis पर दिया गया।

उम्मीदवारों से लाखों रुपये लेने का आरोप

आरोप है कि उम्मीदवारों को परीक्षा में चयन का भरोसा देकर 5 लाख से 25 लाख रुपये तक लिए जाते थे। PT परीक्षा में पास कराने के लिए 5 लाख रुपये एडवांस और अंतिम चयन के लिए 25 लाख रुपये तक लेने का आरोप है। वहीं मेन्स और इंटरव्यू में पास कराने के नाम पर 10 से 25 लाख रुपये तक वसूली की बात सामने आई है।

FRO और ACF परीक्षा में OMR से छेड़छाड़

JPSC की Forest Range Officer (FRO) परीक्षा की 350 से अधिक OMR शीट में कथित हेरफेर का आरोप है। इसके अलावा Assistant Conservator of Forest (ACF) परीक्षा की 150 से अधिक OMR शीट में भी छेड़छाड़ किए जाने की बात कही गई है।

आरोप यह भी है कि अभय तिवारी के कथित सिंडिकेट ने उम्मीदवारों से शैक्षणिक प्रमाणपत्र, कैंसिल चेक, हस्ताक्षर किए हुए खाली स्टांप पेपर और A4 पेपर तक लिए थे। मामले में जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram