फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेशनल वॉलीबॉल से पहले चतरा में मंथन, खिलाड़ियों से मिले ओलम्पिक संघ पदाधिकारी

चतरा : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में 4 जनवरी से आयोजित वॉलीबॉल महाकुंभ में हिस्सा लेने जा रहे झारखंड ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और वॉलीबॉल संघ के मुख्य संरक्षक शेखर बोस अपनी टीम के साथ शनिवार को चतरा पहुंचे। चतरा पहुंचने पर जिला ओलम्पिक संघ

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में 4 जनवरी से आयोजित वॉलीबॉल महाकुंभ में हिस्सा लेने जा रहे झारखंड ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और वॉलीबॉल संघ के मुख्य संरक्षक शेखर बोस अपनी टीम के साथ शनिवार को चतरा पहुंचे। चतरा पहुंचने पर जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका और उनकी टीम का स्वागत किया। दौरे में श्री बोस के साथ राज्य बॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय,सचिव उत्तम राज, अंतर्राष्ट्रीय कोच और वर्किंग सेक्रेटरी संजय कुमार शामिल थे। इस दौरान जिला ओलम्पिक संघ और बॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों के साथ खेल के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में अन्य खेलो के साथ साथ वॉलीबॉल के सर्वांगीण विकास और मजबूती की चर्चा की गई। इस मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश कुमार सिंह, वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष सह कोच मो शाहबान, वेटलिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष निशांत जायसवाल समेत खिलाड़ी मौजूद थे।
आपको बताते चलें कि वाराणसी में 4 जनवरी से 11 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में पूरे देश से 1250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram