फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुख्यात बिट्टू मिश्रा और प्रकाश यादव गिरफ्तार, ‘लालू’ को हथियार देने का खुलासा

रांची : राजधानी पुलिस ने शहर के कुख्यात अपराधी बिट्टू मिश्रा और उसके सहयोगी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में की गई यह गिरफ्तारी 31 जनवरी की रात पकड़े गए पांच अपराधियों से पूछताछ के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी पुलिस ने शहर के कुख्यात अपराधी बिट्टू मिश्रा और उसके सहयोगी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में की गई यह गिरफ्तारी 31 जनवरी की रात पकड़े गए पांच अपराधियों से पूछताछ के बाद संभव हो पाई है।

हथियार सप्लाई और ‘लालू’ कनेक्शन

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी की देर रात हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान लालू ने खुलासा किया कि उसे ये घातक हथियार बिट्टू मिश्रा और प्रकाश यादव ने ही मुहैया कराए थे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों मुख्य साजिशकर्ताओं को दबोच लिया।

दहशत फैलाने की पुरानी आदत

बिट्टू मिश्रा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। हाल ही में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान शहर में हुई फायरिंग की घटना में भी उसका हाथ होने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, बिट्टू मिश्रा पंडरा थाना में हुए उपद्रव, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब इन अपराधियों के पूरे गिरोह और हथियार सप्लाई के अन्य स्रोतों की गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram