फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैंबर चुनाव 2026 के लिए 31 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त से 1 सितंबर की शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त से 1 सितंबर की शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

1 सितंबर को शाम 4 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक तय की गई है।

नामांकन के लिए DIN जरूरी

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए वैध DIN (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) देना जरूरी होगा। DIN के बिना नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के निर्धारित DIR-2 और DIR-8 फॉर्म भी जमा करने होंगे।

चुनाव लड़ने के लिए चैम्बर की सदस्यता कम से कम एक साल पुरानी होना जरूरी है। नामांकन पत्र में प्रस्तावक और समर्थक के रूप में केवल चैम्बर के डायरेक्ट सदस्य ही मान्य होंगे।

चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को होने वाली 62वीं वार्षिक आमसभा से 30 दिन पहले तक बने आजीवन सदस्यों को ही मतदान का अधिकार होगा। अन्य श्रेणी के सदस्यों के लिए कम से कम 90 दिन की सदस्यता जरूरी है।

5,900 रुपये होगी नामांकन फीस

कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। इसके साथ 5,000 रुपये और 18 प्रतिशत GST यानी कुल 5,900 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।

चैम्बर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को होगी, जबकि चुनाव 13 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। दोनों कार्यक्रम स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram