फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव से मिले गठबंधन नेता

झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को मुख्य सचिव से मुलाकात कर आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, झामुमो, राजद और माले

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को मुख्य सचिव से मुलाकात कर आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, झामुमो, राजद और माले के नेता शामिल थे।

बैठक में नेताओं ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों और आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

CID जांच में तेजी की मांग

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि छात्र आंदोलन के मामले में CID पहले से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच की प्रक्रिया जारी है।

प्रतिनिधिमंडल ने CGL से जुड़े मामले की जांच में भी तेजी लाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जांच जल्द पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्य सचिव को सौंपे वीडियो

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं से संबंधित वीडियो फुटेज भी मुख्य सचिव को सौंपे। उनका कहना था कि इन फुटेज के आधार पर आंदोलन में शामिल छात्रों और अराजक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान की जाए।

राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

48 घंटे में कार्रवाई की मांग

झामुमो नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को लेकर गंभीर है, लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा या अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से 48 घंटे के भीतर अराजक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने और CID जांच में तेजी लाने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram