Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक, राष्ट्रपति दौरे से पहले 200 मीटर तक नो फ्लाइंग जोन लागू
#Trending

ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर रोक, राष्ट्रपति दौरे से पहले 200 मीटर तक नो फ्लाइंग जोन लागू

By Muzaffar HussainJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित झारखंड दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी रांची में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रशासन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और राजभवन तक के 200 मीटर क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।

इस आदेश के तहत ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या अन्य किसी भी उड़ने वाली गतिविधि को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार ने बताया कि यह आदेश बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। निषेधाज्ञा 31 जुलाई की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 1 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

राष्ट्रपति का दो दिवसीय कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। उनका विमान कोलकाता से उड़ान भरकर 12:20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से राष्ट्रपति सीधे एम्स देवघर जाएंगी और एम्स के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह शाम 4:00 बजे देवघर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 5:25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

पहले दिन वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और विभिन्न गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी।

अगले दिन 1 अगस्त की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रवाना होगा। वहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद जाएंगी और सुबह 11:10 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी आईएसएम) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देवघर, धनबाद और रांची में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। तीनों जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और पुलिस प्रशासन ने सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि नो फ्लाइंग जोन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम राष्ट्रपति की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Deoghar AIIMS convocation Dhanbad IIT convocation 2025 Draupadi Murmu Jharkhand tour President security arrangements Jharkhand Ranchi No Flying Zone President देवघर एम्स दीक्षांत समारोह द्रौपदी मुर्मु झारखंड दौरा धनबाद आईआईटी दीक्षांत 2025 रांची नो फ्लाइंग जोन राष्ट्रपति राष्ट्रपति सुरक्षा व्यवस्था देवघर
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.