फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण, मरीज सुविधा पर सीएम का जोर

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 400 बेड वाले इस अति विशिष्ट हड्डी रोग अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 400 बेड वाले इस अति विशिष्ट हड्डी रोग अस्पताल के निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी सोच के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर को भी पढ़ें : 420 करने वालों पर सीधा प्रहार: मंत्री विजय सिन्हा का आदेश- अब नपेंगे भू-माफिया!

सीएम ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी मिले। उन्होंने इलाज, दवाओं और अन्य सुविधाओं को लेकर मरीजों से सीधा फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज की गुणवत्ता में कोई कमी न रहने पाए।

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में सीएम नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में अस्पताल परिसर में 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड वाले अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण को स्वीकृति दी गई। छह मंजिला इस भवन का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अस्पताल भवन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां छह अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, 42 आईसीयू बेड, 15 प्राइवेट वार्ड, छह लिफ्ट और करीब 250 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके साथ ही इस अस्पताल में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए 66 चिकित्सकों समेत कुल 140 पदों का सृजन किया गया है।

सीएम ने कहा कि इस अस्पताल के चालू हो जाने से न सिर्फ पटना बल्कि पूरे बिहार के हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब गंभीर मामलों के इलाज के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें राज्य में ही विश्वस्तरीय सुविधा मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram