फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बिहार में विज्ञान को बढ़ावा : नीतीश कुमार ने नई योजनाओं व एस्ट्रा पार्क का किया लोकार्पण

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तारामंडल परिसर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तारामंडल परिसर में एस्ट्रा पार्क निर्माण कार्य और स्मारिका बिक्री केंद्र का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तहत एमटेक (जियो इंफॉर्मेटिक्स) पाठ्यक्रम की शुरुआत बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में हुई। साथ ही टेलीस्कोप युक्त ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिसर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

तारामंडल में स्थापित 5.6 करोड़ रुपये की लागत वाला वर्चुअल रियलिटी थियेटर भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटित किया। उन्होंने थियेटर का अवलोकन कर इसे छात्रों और आम लोगों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। इसी कार्यक्रम में बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के पासआउट छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सुमन कुमार को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर नकद राशि, स्वर्ण पदक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्श बस राज्यभर के छात्रों को विज्ञान से जोड़ने का काम करेगी। बस में तैनात विशेषज्ञ गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram