फॉण्ट कनवर्टर NEW

नमो सेवा शिविर पहुंचे निशिकांत दुबे, कांवरियों की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को नमो सेवा शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने कांवरियों के लिए की गई सेवा और सुविधाओं का जायजा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

गोड्डा : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को नमो सेवा शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने कांवरियों के लिए की गई सेवा और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी पर करीब 12 लाख कांवरियों के देवघर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “जिन्हें बाबा बुलाते हैं, वही देवघर आते हैं।”

निशिकांत दुबे ने देवघरवासियों की सेवा भावना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा में पूरा देवघर जुट जाता है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं की मदद करता है।

सांसद ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कांवरियों की सेवा करना चुनौती जरूर है, लेकिन बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी व्यवस्थाएं पूरी होंगी।

Read More ; नमो सेवा शिविर पहुंचे निशिकांत दुबे, कांवरियों की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram