Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»UPSC परीक्षा 2023 में चयनित नवअधिकारियों ने रांची उपायुक्त से की मुलाकात
#Trending

UPSC परीक्षा 2023 में चयनित नवअधिकारियों ने रांची उपायुक्त से की मुलाकात

विशेष फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं ने FSRP 2025 के तहत रांची जिला प्रशासन से ली जानकारी
By Muzaffar HussainOctober 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2023 में चयनित 2024 बैच के नवचयनित अधिकारियों ने अपने क्षेत्र अध्ययन / Village Visit और अनुसंधान कार्यक्रम (Field Study & Research Programme – FSRP) 2025 के तहत बुधवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की।

यह मुलाकात रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई, जहाँ उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी नवचयनित अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें चयन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि UPSC के माध्यम से चयनित युवा अधिकारी भारत के भविष्य के प्रशासक हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके लिए जमीनी प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के कार्यों, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और शासन की पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रांची जिला प्रशासन जनसहभागिता और तकनीकी नवाचार के माध्यम से बेहतर प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान अधिकारियों ने भी ग्रामीण स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं, पंचायत प्रशासन और विकास कार्यों से संबंधित कई प्रश्न पूछे। उपायुक्त ने उन्हें विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड जैसे राज्य में प्रशासनिक अधिकारी के लिए स्थानीय संस्कृति, भाषा और जनभावनाओं को समझना अत्यंत आवश्यक है।

मुलाकात करने वाले नवअधिकारी

  • बृंदा रणदीप सूदन (ग्रुप लीडर)
  • तनु जाट (IDES)
  • निधि गहलोत (ITS)
  • अबीर मोहम्मद असद (IRMS-लेखा)
  • ऋतुराज शर्मा (IRMS-यातायात)
  • सौरभ राय राठौर (IFoS)
  • अर्जुन गुप्ता (IRMS-लेखा)
  • अमन प्रताप (IDAS)
  • अंकित अग्रवाल (IRS – C&IT)
  • ऋषेंद्र सिंह (IPS)
  • प्रिंस अर्शदीप सिंह भटकना वंडर (IRMS – यातायात)

यह मुलाकात प्रशासनिक प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी, जिसके माध्यम से अधिकारियों ने जिला स्तर के प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से जुड़ाव की प्रक्रिया को नजदीक से देखा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.