फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची रेलवे कॉलोनी में मिला नवजात, CCTV से हो रही तलाश

रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की नजर उस पर पड़ी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की नजर उस पर पड़ी।

युवक ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे को अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है।

समय पर मिली जानकारी, बची नवजात की जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह बच्चे को छोड़ा गया था, वहां अक्सर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। समय रहते बच्चे के मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की ओर से नवजात मिलने की सूचना थाने को दी गई थी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। इसके लिए कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी हाल में हुए प्रसव की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए भी बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram