फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वास्थ्य क्षेत्र में नया ढांचा तैयार, Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025 को स्वीकृति

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने “Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025” के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने “Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025” के गठन को स्वीकृति प्रदान की है।

इस नियमावली के लागू होने से राज्य में पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थ प्रोफेशन से जुड़े कर्मियों की सेवाओं का नियमन, पंजीकरण और प्रशिक्षण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी। साथ ही यह परिषद राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत तकनीकी व सहयोगी कर्मियों के कार्यों की निगरानी और मानकीकरण सुनिश्चित करेगी।

राज्य सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तकनीकी कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिषद के गठन से राज्य में योग्य और प्रशिक्षित हेल्थ वर्कर्स की पहचान, उनके पंजीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सकेगी। इस निर्णय से झारखंड में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को नई दिशा मिलेगी और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram