फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के तीन थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त, SSP ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर: जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना शामिल हैं। एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी नए

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना शामिल हैं। एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

फागुनी पासवान बने सीतारामडेरा थाना प्रभारी

सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी फागुनी पासवान को दी गई है। इससे पहले वे पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। वहीं, सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के बाद फागुनी पासवान को थाना प्रभारी बनाया गया है।

मंटू कुमार को मिली बिरसानगर थाना की जिम्मेदारी

बिरसानगर थाना का नया प्रभारी मंटू कुमार को बनाया गया है। वे इससे पहले कदमा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे। बिरसानगर के पूर्व थाना प्रभारी के निलंबन के बाद यह पद खाली था। अब मंटू कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संतोष कुमार बने श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी

वहीं, श्यामसुंदरपुर थाना की कमान संतोष कुमार को सौंपी गई है। वे पहले जुगसलाई थाना में जेएसआई के पद पर तैनात थे। यहां के पूर्व थाना प्रभारी को हटाए जाने के बाद पद खाली हो गया था। एसएसपी के नए आदेश के बाद तीनों थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram