फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निगम की नई पहल, पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा शिविर

रांची नगर निगम ने पारिवारिक पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। नगर निगम के सभी अंचलों में 22 और 23 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान पेंशन और पारिवारिक पेंशन से संबंधित लोगों के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम ने पारिवारिक पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। नगर निगम के सभी अंचलों में 22 और 23 नवंबर को शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान पेंशन और पारिवारिक पेंशन से संबंधित लोगों के आवेदन लिए जाएंगे।

लंबित आवेदनों की 10 दिनों में होगी समीक्षा

नगर निगम प्रशासन ने लंबे समय से लंबित पारिवारिक पेंशन के मामलों को गंभीरता से लिया है। संबंधित अधिकारियों को अगले 10 दिनों के भीतर लंबित आवेदनों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही अधिकारियों को जरूरी कागजात और दस्तावेजों की जांच करने को भी कहा गया है, ताकि आवेदनों के निपटारे में किसी तरह की परेशानी न हो।

पात्र लाभुकों को समय पर मिलेगी आर्थिक सहायता

नगर निगम के इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान करना है। इसके जरिए पात्र लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

नगर निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पारिवारिक पेंशन के पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इससे लंबे समय से पेंशन मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram