Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चैनपुर CHC में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही चरम पर, ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ा
#Trending

चैनपुर CHC में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही चरम पर, ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ा

By Shiwam KeshriDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

ड्यूटी से नदारद कर्मी, जन्म प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड ठप — कार्रवाई की मांग तेज

चैनपुर: चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) एक बार फिर अपने कर्मियों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। शनिवार को स्थिति यह रही कि स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर तो उपस्थित पाए गए, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र निर्माण और आयुष्मान भारत कार्ड से जुड़े कर्मी पूरी तरह नदारद रहे। परिणामस्वरूप दूर-दराज़ से आए ग्रामीण बिना काम हुए ही बेरंग लौटने को मजबूर हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह से ही स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन संबंधित काउंटर बंद मिले। न तो जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया और न ही आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

जब इस संबंध में चैनपुर के चिकित्सा प्रभारी धनु राज सुब्रहरु से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कौन कर्मी उपस्थित थे और कौन अनुपस्थित। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, चिकित्सा प्रभारी के इस बयान ने खुद विभागीय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी को ही अपने अधीनस्थ कर्मियों की उपस्थिति-अनुपस्थिति की जानकारी नहीं है, तो स्वास्थ्य विभाग में सुधार की उम्मीद कैसे की जा सकती है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से हजारों रुपये वेतन दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने कर्तव्यों से लगातार मुंह मोड़ते नजर आते हैं।

अब जरूरत इस बात की है कि केवल जांच के आश्वासन तक सीमित न रहकर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। लापरवाह कर्मियों की नौकरी तक पर सवाल उठना चाहिए, तभी व्यवस्था में सुधार संभव है, अन्यथा चैनपुर CHC की बदहाली यूं ही जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.