फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोकापाठ में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, करंट से गाय की मौत

चैनपुर (गुमला): प्रखंड अंतर्गत डोकापाठ गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश थमने के बाद अपने मवेशियों को घर वापस ला रहे एक किसान की गाय बिजली के टूटे हुए अर्थिंग तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): प्रखंड अंतर्गत डोकापाठ गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश थमने के बाद अपने मवेशियों को घर वापस ला रहे एक किसान की गाय बिजली के टूटे हुए अर्थिंग तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोकापाठ निवासी रूबेनतुष असुर (45 वर्ष), पिता – तीनतीयूस असुर रविवार शाम अपनी गायों को चराकर घर वापस ला रहे थे। इसी दौरान उनके घर के समीप स्थित बिजली के पोल से अर्थिंग का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। बारिश के कारण जमीन गीली थी और अंधेरा होने से तार दिखाई नहीं दिया। इस दौरान दो गायें करंट की चपेट में आ गईं।

करंट लगते ही एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी गाय को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद किसान और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय समाजसेवी फ़िल्मों असुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान और उसके परिवार को सांत्वना दी तथा बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन से अविलंब उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

समाजसेवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली के तार और अर्थिंग व्यवस्था लगातार हादसों का कारण बन रही है। यदि समय रहते बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाता, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने विभाग से ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार करने की भी मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram