फॉण्ट कनवर्टर NEW

NEET UG 2026: झारखंड में MBBS-BDS काउंसलिंग शुरू, 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका

झारखंड में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 25 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसी तारीख तक कॉलेज की चॉइस फिलिंग और भरे गए विकल्प

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 25 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसी तारीख तक कॉलेज की चॉइस फिलिंग और भरे गए विकल्प में बदलाव का भी मौका रहेगा।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देश के बाद काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें 25 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

27 अगस्त से सीट अलॉटमेंट

पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार इस दौरान अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। सीट मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच और कॉलेज में नामांकन 28 अगस्त से 5 सितंबर तक होगा।

यह काउंसलिंग राज्य कोटा के साथ कुछ निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए भी होगी।

दिव्यांग उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र RIMS से

2026-27 सत्र में MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी RIMS को दी गई है। वहीं, BHMS सीटों की पूरी जानकारी अभी JCECEB को नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद NEET UG राज्य मेधा सूची के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए 25 अगस्त की तारीख अहम है, क्योंकि इसके बाद पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का मौका नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram