फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके मदरसा आलिया के जरूरतमंद बच्चों को मिला 200 कंबल, सामाजिक संस्थाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Ranchi : कांके क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ‘आओ हाथ मिलाए’ सामाजिक संस्था और ‘माही सामाजिक संस्था’ ने संयुक्त रूप से मदरसा आलिया में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। 30 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में मदरसा के 200 जरूरतमंद बच्चों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कांके क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ‘आओ हाथ मिलाए’ सामाजिक संस्था और ‘माही सामाजिक संस्था’ ने संयुक्त रूप से मदरसा आलिया में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। 30 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में मदरसा के 200 जरूरतमंद बच्चों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कांके में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहता है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से दोनों संस्थाओं ने यह सराहनीय कदम उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक बच्चे द्वारा तिलावत-ए-कुरान से की गई। माही संस्था के संयोजक इबरार अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्हें ठंड से राहत देने के लिए कंबल दिए जा रहे हैं और भविष्य में जब ये बच्चे बड़े हों, तो वे भी दूसरों की मदद करने की भावना रखें और समाज में एकजुटता का संदेश फैलाएं।

‘आओ हाथ मिलाए’ संस्था के अध्यक्ष डॉ. नाजिश हसन ने कहा कि शिक्षा ही समाज, मोहल्ले और देश के विकास की कुंजी है। हर इंसान को इंसानियत का संदेश देना हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वह किसी भी धर्म से क्यों न जुड़ा हो।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर ‘आओ हाथ मिलाए’ संस्था से नाजिश जिशान, असद रूमान, अहमद हुसैन तथा ‘माही संस्था’ से हाजी नवाब, शाहिद टुकलू और मदरसा आलिया से हाजी मुनव्वर, मौलाना मुक्करम, मौलाना मुजफ्फर सहित काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram