फॉण्ट कनवर्टर NEW

NCP सांसद सुप्रिया सुले ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा

महाराष्ट्र की NCP सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को देवघर पहुंचीं। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर। महाराष्ट्र की NCP सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को देवघर पहुंचीं। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने पर सुप्रिया सुले को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पूजा कराई। इसके बाद उन्होंने निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की।

पहली बार पहुंचीं देवघर

पूजा के बाद सुप्रिया सुले ने बताया कि वह पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम आई हैं। उन्होंने देवघर आने और बाबा मंदिर में पूजा करने पर खुशी जताई।

निशिकांत दुबे के घर भी पहुंचीं

मंदिर में पूजा के बाद सुप्रिया सुले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर भी गईं। यहां उन्होंने निशिकांत दुबे और उनके परिवार से मुलाकात की और भोजन किया।

इसके बाद सुप्रिया सुले, निशिकांत दुबे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। देवघर प्रवास के दौरान निशिकांत दुबे ने किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से दूरी बनाए रखी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram