फॉण्ट कनवर्टर NEW

लेबर कोड और नए बिजली बिल के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

रांची : आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल एवं ग्रामीण बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से इंडी गठबंधन के राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रांची के बिहार क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल एवं ग्रामीण बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से इंडी गठबंधन के राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रांची के बिहार क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की, जबकि संचालन भाकपा के जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।

बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को धार देने पर सहमति बनी। अजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चार लेबर कोड, नया बिजली बिल, मनरेगा को कमजोर या समाप्त करने की कथित कोशिश और वीबी ग्राम योजना के विरोध में देश के ट्रेड यूनियनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत आम हड़ताल को झारखंड में व्यापक समर्थन दिया जाएगा।

निर्णय के अनुसार, 12 फरवरी को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राज्यभर में सड़क जाम किया जाएगा, वहीं रांची में अल्बर्ट एक्का चौक को दोपहर 12 बजे तक जाम रखने की योजना है। रांची नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए आंदोलन की रणनीति को संतुलित और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में एक अन्य अहम प्रस्ताव के तहत झारखंड विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, तृणमूल कांग्रेस सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram