फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नासिक में मौत की रफ्तार: गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो ने ली 4 की जान

India News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पेठ रोड पर चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पेठ रोड पर चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बनी काल?

पुलिस के अनुसार हादसा यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के कारण हुआ। स्कॉर्पियो वाहन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज गति में आ रहा था। चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास उसने सामने से आ रही अर्टिगा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अर्टिगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

इस खबर को भी पढ़ें : आश्रम में काम करनेवाली बच्ची पर शादी का दबाव, महाराज ने दी तेजाब फेंकने की धमकी

हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्थान के राजसमंद जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय छोगालाल हीरालाल गुर्जर, 45 वर्षीय किशनलाल हीरालाल गुर्जर और 40 वर्षीय पूनम गुर्जर के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अर्टिगा चालक 28 वर्षीय शाहरुख खान फराकत खान, निवासी दादरा नगर हवेली के रूप में हुई है। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक नशे में था या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram