फॉण्ट कनवर्टर NEW

18 वर्षीय युवक की रहस्यमयी हत्या, नदी किनारे बालू में मिला शव

Chatra News: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव से पिछले दो दिनों से लापता 18 वर्षीय प्रमोद कुमार का शव बीती रात को गड़िया नदी के पास बालू के ढेर में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News:  जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव से पिछले दो दिनों से लापता 18 वर्षीय प्रमोद कुमार का शव बीती रात को गड़िया नदी के पास बालू के ढेर में दफन मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। शनिवार सुबह उसकी बाइक पुल पर लावारिस मिली, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अगले ही दिन उसकी लाश बालू के ढेर के नीचे दबी हुई बरामद की गई, जिससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर कैंप कर रहा है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की विशेष टीम को बुलाया गया है। राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संदेह के आधार पर कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस खौफनाक हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram