फॉण्ट कनवर्टर NEW

निकाय चुनाव 2026 : प्रेक्षकों की पैनी नजर, राजकीय अतिथिशाला बना कंट्रोल सेंटर

रांची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए रांची जिला अंतर्गत रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत हेतु सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इन अधिकारियों का मुख्य काम चुनावी खर्च

झारखंड निकाय चुनाव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए रांची जिला अंतर्गत रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत हेतु सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इन अधिकारियों का मुख्य काम चुनावी खर्च और चुनाव प्रक्रिया की शुद्धता पर नजर रखना है।

रांची नगर निगम के लिए संदीप कुमार दोराईबुरु को सामान्य प्रेक्षक और ध्रुव कुमार को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। वहीं, बुंडू नगर पंचायत के लिए सत्यवीर रजक को सामान्य प्रेक्षक और संदीप कुमार दोराईबुरु को व्यय प्रेक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी अधिकारी रांची के सर्कुलर रोड स्थित राजकीय अतिथिशाला में ठहरेंगे और प्रतिदिन अपराह्न 3:30 से 4:30 बजे तक आम जनता और उम्मीदवारों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे। चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी या अनियमितता की सूचना देने के लिए आयोग ने इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram