फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगरपालिका चुनाव 2026: 545 मतदान कर्मियों का पहला रेंडमाइजेशन पूरा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। यह रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

यह रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तदर्थ उप विकास आयुक्त-सह-वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग उत्कर्ष कुमार ने किया।

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान कुल 545 मतदान कर्मियों का चयन किया गया, जिसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी तथा क्रमशः 109-109 पी-1, पी-2, पी-3 और पी-4 शामिल हैं।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार तथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़ उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram