फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांधी-पटेल की धरती पर नफरत नहीं चलेगी, मुमताज अली का बड़ा ऐलान

Bokaro News: मुल्क की जम्हूरियत और आईंन की हिफाजत करना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है ।यही हमारी पहचान है यही हमारा शान है । अगर इसे कमजोर किया गया तो मुल्क कमजोर हो जाएगा। ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली पार्टी की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  मुल्क की जम्हूरियत और आईंन की हिफाजत करना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है ।यही हमारी पहचान है यही हमारा शान है । अगर इसे कमजोर किया गया तो मुल्क कमजोर हो जाएगा। ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली पार्टी की गिरिडीह निगम सभागार में डेलीगेट्स वार्षिक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा ।उन्होंने कहा की भारत की भूमि युगों युगों से सुर वीर की जननी रही है और आज भी है मुमताज अली ने कहा कि कुछ अनपढ़ अशिक्षित असभ्य जमात के लोग हिंदुस्तान के रस्मो रिवाज को परम्परा को भाईचारगी को खत्म करने की मुहिम चला रहा है ।आवाम को डरा रहा है। मगर मुल्क में अमन की बात नहीं करते है । मुमताज अली ने कहा कि भगवा ब्रिगेड वाले का कोई वसूल नहीं है उनका कोई पाठ्यक्रम नहीं है उनका मकसद समाज में नफरत फैलाना और जाती बिरादरी में बांटकर मुल्क को कमजोर करना है। ये बेहद खतरनाक खेल खेला जा रहा है हमे मिलकर इन बुराइयों को दूर करना होगा और समाज में बुद्ध मजबूर गांधी पटेल के उद्देश्यों को फैलाना होगा। मुमताज अली ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाला है। हमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर लोगों में भाईचारगी आपसी मुहब्बत का संदेश देना है। समाजवाद के पैगाम को घर घर तक हर लोगो तक पहुंचना है। यही हमारा उद्देश्य है। मुमताज अली ने कहा कि हम गांधी पटेल मौलाना आजाद के देश को कमजोर होने नहीं देंगे । हम जनविरोधी ताकतों का मुकाबला डटकर करेंगे ।अंजाम चाहे जो भी हो मुमताज अली ने कहा की झारखंड में समाजवादी पार्टी हर गांव और गरीब की आवाज बनकर सड़क पे इंकलाब की आवाज बुलंद करेगी ।सम्मेलन में मुमताज अली को कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram