फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सांसद सुखदेव भगत के प्रयास रंग लाए, गुमला के 9 पहाड़ी मार्ग होंगे पक्के

गुमला: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों से गुमला जिले के सुदूर और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत जिले की 9 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों से गुमला जिले के सुदूर और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत जिले की 9 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इन सड़कों के निर्माण से वर्षों से बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कुल 34 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। ये सड़कें गुमला जिले के बिशुनपुर, चैनपुर और डुमरी प्रखंड के दूरस्थ एवं पहाड़ी इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ेंगी। लंबे समय से इन क्षेत्रों के लोग बरसात के मौसम में आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना करते रहे हैं। कई गांवों का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से लगभग कट जाता था, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्रभावित होती थी। स्वीकृत सड़कों में बिशुनपुर प्रखंड के हेलता से बालतूपाठ, टुटुवा कुजाम रोड से रमझरिया तथा कुजाम से चोटोंग पाठ तक सड़क शामिल है। वहीं चैनपुर प्रखंड में गुंगरू से चकडीपा पाठ, लुपुंग से वीजा पाठ तथा चमनरवा-गुरदारी रोड से बागलता (भाया कोरकोट पाठ) तक सड़क निर्माण किया जाएगा। डुमरी प्रखंड में कंदा पाठ से दुरूलसरना, कंदा पाठ से टोपे टोली तथा दीना महुआ टोली से वेलटोली तक सड़कें बनाई जाएंगी। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि पहाड़ों और जंगलों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के जीवन में विकास की नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इन क्षेत्रों के ग्रामीण बेहतर सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे और अब उनका सपना साकार होने जा रहा है। सांसद ने बताया कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बाजार और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद कार्यालय के अनुसार, सभी स्वीकृत परियोजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। जल्द ही इन नौ सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इस घोषणा के बाद चैनपुर–गुमला सहित संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण के साथ उनके गांवों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram