फॉण्ट कनवर्टर NEW

राशन कार्ड निरस्तीकरण व जुर्माना मामले में सांसद संजय सेठ का हस्तक्षेप, विभाग को दिए आवश्यक निर्देश

  Ranchi : राशन कार्ड निरस्तीकरण और प्रभावित लाभुकों से जुर्माना वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री संजीव तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

 

Ranchi : राशन कार्ड निरस्तीकरण और प्रभावित लाभुकों से जुर्माना वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री संजीव तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर आम लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि कई राशन कार्डधारियों के कार्ड बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं और उनसे जुर्माना वसूले जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने तत्काल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पदाधिकारी रामगोपाल पांडे से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित राशन कार्डधारियों से आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा किसी भी लाभुक से फिलहाल जुर्माना नहीं वसूला जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजेश सिंह, मनोज गुप्ता, चन्द्रनाथ महतो, शाहिद अंसारी, सूरज सिंह, अनिल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांसद के इस हस्तक्षेप से प्रभावित राशन कार्डधारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram