फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बरडीहा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बिशनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जयराम पासवान के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बरडीहा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बिशनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जयराम पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जयराम पासवान बाइक से हुसैनाबाद जा रहे थे। इसी दौरान बरडीहा के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram