Motihari: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-बेतिया मार्ग पर नयका टोला के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more: मोतिहारी: पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को घेर कर दबोचा!
‘टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो के उड़ गए परखच्चे’
‘घायलों को निकालने के लिए जुटे ग्रामीण’
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। कई लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया।
‘चार घायलों को किया गया रेफर’
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया स्थित एमजेके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण और मनत प्रवीण शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।
‘चार लोगों की गई जान’
इस दर्दनाक हादसे में रुबिना खातून, आयसा खातून, जायद खान और भैरों साह की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read more: मोतिहारी में पत्रकार के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
