फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ट्यूशन पढ़ाने घर से निकली मां-बेटे नहीं लौटे, कदमा थाना में सनहा

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनेश कुमार साह ने अपनी भाभी लैला कुमारी और उनके दो बच्चों के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार लैला कुमारी गुरुवार को अपने दोनों बच्चों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनेश कुमार साह ने अपनी भाभी लैला कुमारी और उनके दो बच्चों के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार लैला कुमारी गुरुवार को अपने दोनों बच्चों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने का रुख किया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लैला कुमारी अक्सर बच्चों को लेकर पास के इलाके में ट्यूशन पढ़ाने जाती थीं और आम तौर पर निर्धारित समय पर घर लौट आती थीं। इस बार उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। दिनेश कुमार साह ने आशंका जताई है कि उनके साथ किसी तरह की अनहोनी भी हो सकती है।

सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर भी पूछताछ की जा रही है ताकि तीनों का सुराग मिल सके।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लैला कुमारी, आर्यन कुमार या हर्षित कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कदमा थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें। परिजन लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में परेशान और व्याकुल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram