फॉण्ट कनवर्टर NEW

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता : देशभर के 600 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची मंगलवार से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची मंगलवार से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में आयोजित की जाएगी।

इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों और विभिन्न इकाइयों से आए कुल 639 स्कूली तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 338 बालक एवं 301 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 134 कोच एवं मैनेजर भी रांची पहुंचे हैं। खिलाड़ियों का आगमन 4 जनवरी से ही शुरू हो गया था, जिनका रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन तथा बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज के अनुसार पढ़िया पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सभी टीमों का पंजीकरण खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वीआईपी प्रवेश द्वार हॉल में किया जा रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की टीम द्वारा खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता की पारदर्शिता बनी रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, चिकित्सा सुविधा, परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड इस राष्ट्रीय आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram