अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला:– बी.एन. जलान कॉलेज में 46 बटालियन एनसीसी झारखंड के सहयोग से खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया, जिसमें लगभग 300–400 छात्रों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ईट राइट इंडिया अभियान, “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” का संदेश, फोर्टीफाइड फूड, खाद्य पदार्थ खरीदते समय समुचित लेबलिंग की जांच तथा दैनिक जीवन में मिलेट्स के उपयोग के फायदे विस्तार से बताए गए।
इस दौरान कॉलेज के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में प्रशिक्षित भी किया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा आयोडीन से दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए ऑन द स्पॉट टेस्ट और अखाद्य तथा खाद्य कलर की जांच भी प्रदर्शित की गई, जिससे विद्यार्थियों को मिलावटखोरी की पहचान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने कॉलेज रोड और थाना रोड क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
इस क्रम में फूड जंक्शन, एस एन जेड रेस्टोरेंट, उत्तम जनरल स्टोर, विश्वनाथ स्टोर, जयसवाल मेडिकल स्टोर, अमन स्टोर, अरवि फास्ट फूड, श्री बालाजी किराना स्टोर, राजेश किराना जनरल स्टोर और बैजू स्टोर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण हेतु सभी दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, मान्य लाइसेंस रखने, और डुप्लीकेट सॉस या अवैध खाद्य पदार्थ नहीं रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

