फॉण्ट कनवर्टर NEW

JVM श्यामली के 2000 से अधिक छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, 800 मॉडल किए प्रदर्शित

राजधानी रांची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली में बुधवार को 'अभिज्ञान-2026' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, कला, तकनीक और सामाजिक विज्ञान से जुड़े 800 से ज्यादा मॉडल पेश किए। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के ग्रामीण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली में बुधवार को ‘अभिज्ञान-2026’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, कला, तकनीक और सामाजिक विज्ञान से जुड़े 800 से ज्यादा मॉडल पेश किए। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के पारंपरिक लोकगीत, कथक नृत्य और स्वागत गीत से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. झा समेत कई शिक्षक, अभिभावक और अतिथि मौजूद रहे।

छात्रों ने दिखाया विज्ञान और तकनीक का हुनर

प्रदर्शनी में एलकेजी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने मौसम, भारतीय त्योहार, पर्यावरण और जानवरों से जुड़े मॉडल बनाए। वहीं, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई खास प्रोजेक्ट पेश किए।

इनमें स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, ग्रेविटी बैटरी, टेस्ला कॉइल, लैंडस्लाइड अलर्ट सिस्टम, स्मार्ट एग्रीकल्चर, मैग्लेव ट्रेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के बारे में लोगों को जानकारी भी दी।

मुख्य अतिथि ने छात्रों की सराहना की

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में इसी विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों से बच्चों में नई सोच और सीखने की क्षमता बढ़ती है।

वहीं, प्राचार्य बी.एन. झा ने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि नई चीजों को समझना और कुछ अलग करने की क्षमता विकसित करना भी है।

रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान JVM एलुम्नी एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें पूर्व छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए निर्णायकों ने छात्रों के मॉडल देखे और उनसे सवाल पूछे। इस दौरान अभिभावकों और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram