फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

Patna News: बिहार में मानसून एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार में मानसून एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 1 से 7 अगस्त तक राज्य में मानसून की तेज गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों – औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और बेगूसराय के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

दरअसल, मध्य भारत में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसूनी हवाएं दक्षिण-पश्चिम बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

1 और 2 अगस्त को पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं 3 से 5 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के जिलों—जैसे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा—में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर खेतों में काम करने वाले किसान, खुले इलाकों में यात्रा करने वाले राहगीर, और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आकाशीय बिजली से सतर्क रहें।

NDRF और SDRF टीमें भी अलर्ट पर रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगस्त का पहला सप्ताह राज्य के लिए अच्छी बारिश लेकर आएगा, जिससे खेती-किसानी को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, जलभराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram