फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Ranchi News : झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

18 जून को उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही उत्तरी जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। विभाग ने विशेषकर किसानों और यात्रा करने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

रांची और अन्य जिलों में दर्ज हुई बारिश

मंगलवार को मॉनसून के प्रभाव से राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, डालटेनगंज में 39 डिग्री, बोकारो में 37.1 डिग्री और चाईबासा में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में यह गिरावट मॉनसून की सक्रियता का संकेत है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में झारखंड में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। मानसूनी बारिश खेती के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram